oskar

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नाडिस का निधन

खबर शेयर करें

Report ring Desk
नई दिल्ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडीस ने अंतिम सांस ली। अस्सी साल के ऑस्कर फर्नाडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्हें मंगलुरु स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री रहे ऑस्कर फर्नाडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। वे अब भी राज्यसभा सांसद थे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top