Report ring desk
कोटद्वार। द्वारीखाल में बकरी चराने के लिए जंगल गए युवक को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। युवक बागी गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह उम्र 28 साल के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम पृथ्वी बकरी चराने के लिए नयाद नदी पुल पार कर मतोली के पास गया था। जंगल में गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। राजस्व विभाग ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया है।


