WhatsApp Image 2023 12 14 at 19.02.32 1

जन्मदिन पर युवक की गोली लगने से मौत, अवैध पिस्तौल और खोखा बरामद

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। परिवार जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उसकी मौत कनपटी पर गोली लगने से हुई थी। पुलिस को लाश के पास से अवैध पिस्तौल और खाली खोखा भी मिला है। प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के पास जगत विहार कॉलोनी हॉट रोड श्यामपुर ऋषिकेश में प्रकाश सिंह परमार उर्फ पम्मी का घर हैै। बुधवार की रात वह अपने घर पर पहुंचा और कमरे में सोने के लिए चला गयाै। सुबह उसने अपना कमरा नहीं खोला तो घर वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर का मंजर देखकर सभी को होश उड़ गए। प्रकाश सिंह खून से लखपत बेड पर पड़ा था और उसके पास एक पिस्टल पड़ी थी। जांच में पुलिस ने देखा कि प्रकाश सिंह के राइट साइड की कनपटी पर गोली लगी थी। परिजनों ने बताया कि प्रकाश सिंह का गुरुवार को जन्मदिन था और वह जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ये सब कुछ हो गया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top