Uttarakhand DIPR
Bear

10 मिनट के अंदर दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल हो गई महिलाएं

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आए दिन लोग जंगली जानवरों के हमलों का शिकार बन रहे हैं। राज्य के पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोग तेंदुओं और भालुओं की दहशत में जी रहे हैं। अल्मोड़ा के चौखुटिया ब्लॉक के जमणिया और चौकुड़ी गांव में गुरुवार सुबह भालू ने दस मिनट के अंतराल में दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह जमणिया गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर भालू ने 26 साल की चम्पा देवी पत्नी मुकेश गिरी पर हमला कर दिया। शोर मचाकर चम्पा देवी किसी तरह भालू के चंगुल से छूट पाई। चम्पा देवी पर भालू के हमले का शोर थमा भी नहीं था कि दस मिनट के बाद ही चौकुड़ी की रहने वाली 36 साल की गीता देवी पत्ïनी मोहन मेहरा पर भालू ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि गीता देवी के साथ अन्य महिलाएं भी जंगल गई हुई थीं। महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया। दोनों महिलाएं भाू के हमले सें गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण दोनों को जंगल से सडक़ तक लाए और सीएचसी में सूचना दी। एंबुलेंस 108 के जरिए दोनों को बारी-बारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

डाक्टरों का कहना है कि भालू ने महिलाओं के चेहरों को बुरी तरह नोचा है। महिलाएं खतरे से बाहर है, समुचित उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top