Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 10 05 at 14.29.59

मांगे नहीं मानने पर करेंगे आर पार की लड़ाई 

खबर शेयर करें

केंद्र सरकार को दिसंबर माह तक दी चेतावनी

4 अक्टूबर को दिल्ली जंतर मंतर में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी समिति के आव्हान में एक दिवसीय सांकेतिक धरना करके अपनी मांगों की समस्यायों के निराकरण हेतु केन्द्र सरकार को ज्ञापन सौंपा इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में देश के 12राज्यों की आंगनबाड़ी महिलाएं उपस्थित रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो ने आंगनबाड़ी महिलाओं सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाय,मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो का उच्चीकरण किया जाय, सम्मान जनक मानदेय व ग्रेजुएटी,व पेंशन का लाभ दिया जाय व अन्य मांगे रखी ।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 14.29.59 1

Hosting sale

उत्तराखंड राज्य से सुसीला खत्री आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने इन 12प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो के साथ अपना समर्थन देते हुए कहा अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आर पार की लड़ाई लडने व जनवरी से हड़ताल में बैठने का ऐलान किया उतराखड से सुसीला खत्री उतराखड आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री रुबी त्यागी, प्रदेश महामंत्री ममता बादल, उपाध्यक्ष सुनीता राणा, ब्लाक अध्यक्ष भागीरथी भट्ट, जिला अध्यक्ष सीमा सोनी, प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी बिष्ट, सुषमा देवी ब्लाक अध्यक्ष, उर्मिला शाही ब्लाक अध्यक्ष,मंजू गोस्वामी ब्लाक अध्यक्ष,अंजू पाल ब्लाक अध्यक्ष,बीरो देवी ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री राखी गुप्ता, आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां व अन्य राज्यों की आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया, हिमाचल प्रदेश,असम, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ गढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन करके अपने मागो के निराकरण हेतु दिसंबर तक समय दिया।अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो एक जनवरी से पूरे देश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा हड़ताल में बैठने का ऐलान किया। ।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top