अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकास खंड में विजिलेंस ने ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह शौचालय निर्माण कार्य के टेंडर की एफडीआर मुक्त करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार आरोपी लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट ने एक ठेकेदार से 3 लाख रुपये के शौचालय निर्माण कार्य की सिक्योरिटी धनराशि को रिलीज करने के लिए रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी को दी , जिसके पश्चात विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
विजिलेंस टीम ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की भी जांच की जा रही है ताकि अवैध संपत्ति का पता लगाया जा सके।







Leave a Comment