Report ring desk
नैनीताल। नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली का परिवार नैनीताल आया था। सोमवार सुबह महिला पर्यटक नहा रही थी, तो वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया।
महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मीचारी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया। तत्काल महिला के पति ने इसकी सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर महिला का बुक किया गया कमरा दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई।
पुलिस ने आरोपित होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर दी है। मोबाइल खंगाला जा रहा है।







Leave a Comment