Report ring Desk
नई दिल्ली। दिल्ली के आजाद मार्केट क्षेत्र में एक निर्माणधीन इमारत ध्वस्त हो गई। लोगों की जान माल की रक्षा के लिए दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने 5 लोग घायल हो गए हैं जबकि मलबे में 8 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक करीब 6 से 8 मजदूरों के मलबे के नीचे फंसे होने का अनुमान है। 5 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक करीब 6-8 लोग फंसे हुए हैं। पांच घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।


Leave a Comment