हरिद्वार। दूधियावन क्षेत्र में गाजियाबाद से घूमने आए दो दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिविल और जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र के रोड़ी बेलवाला स्थित दूधियावन बीट में ठोकर नंबर एक पर रविवार सुबह नहाने के दौरान दो व्यक्ति बृजेश कुमार और सचिन त्यागी गंगा के गहरे पानी की चपेट में आ गए। जो देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







Leave a Comment