नैनीताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में दो एयरफोर्स कर्मियों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा नहाने के दौरान हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें :जर्जर हाल में है जखेट का विद्यालय,पंचायत घर में पढऩे को मजबूर बच्चे
जानकारी के अनुसार आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। इनमें से चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र मुसाताल में नहाने गए थे। बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन वे उन्हें पानी से बाहर नहीं निकाल पाए। एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस और साहिल का शव पानी से बाहर निकाला गया। तालाब में नहाने तउरे चारों पठानकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। आठ दोस्तों में चार युवतियां भी शामिल थी।


Leave a Comment