किच्छा। किच्छा में शनिवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल मूल की महिला की मौत हो गए जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दिल्ली से नेपाल जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मास्टर माइंड जगदीश दुबई से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह साढ़े चार बजे हुआ। दिल्ली से कार में सवार महिला समेत चार लोग नेपाल जा रहे थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।







Leave a Comment