Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 08 at 19.51.37

सब्जी में धतूरा खाने से परिवार के तीन लोग बीमार

खबर शेयर करें

नैनीताल। सब्जी में धतूरा खाने से मंगलवार रात एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। सभी को देर रात बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (85)  मंगलवार शाम खेत से सब्जी तोड़ लाई थी। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला और बहू प्रियंका ने  सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत खराब हो गयी।
परिवार की बेटी कोमल ने जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, उसने उनकी हालत देखी तो पूछताछ की। इसके बाद खेत में जाकर देखा गया तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था। परिजन तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top