देहरादून। प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट लेने लगा है। भारतीय मौसम विभाग देहरादून ने उत्तराखण्ड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के साथ ही तीन हजार मीटर से ऊचाई वाले इलाकों में बर्फवारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में तापमान लगातार माइनस में बना है, जिससे ठंड बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में सडक़ें फिसलन भरी होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक प्रदेश में बारिश और बर्फवारी का सिलसिला जारी रह सकता है।
वहीं हरिद्वार और ऊद्यमसिंह नगर जिलों में कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।







Leave a Comment