देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत गाकर उन्हें बर्थ डे विश किया। मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं।
राष्ट्रपति गुरुवार शाम को देहरादून पहुंचीं थीं। शुक्रवार को वे देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथिगणों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सीएसयू के कुलपति ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई
केंद्रीय संस्कृत विवि (सीसीयू) दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने सीएसयू परिवार की ओर से राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका समग्र जीवन नारी सशक्तिकरण के लिए सर्वदा समर्पित रह है और आदिवासी समाज में उन्ïनयन तथा वंचितों को राष्ट्र की मुख्य धारा से आबद्ध करने के लिए संकल्पित है।


Leave a Comment