Uttarakhand DIPR
Delhi Dehradun

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से मात्र तीन घंटे में तय होगा सफर, किराया भी हो सकता है कम

खबर शेयर करें

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे शुरू होने से यात्रा में समय तो कम लगेगा ही साथ किराया भी कम होने की उम्मीद है। उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों के किराए में करीब 200 रुपए तक की कमी आ सकती है साथ ही सफर भी आधे समय में तय हो जाएगा। अब तक दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 5 घंटे का समय लगता था एक्सप्रेस वे से यह दूरी मात्र तीन घंटे में पूरी हो जाएगी।

परिवहन निगम के मुताबिक वर्तमान में वॉल्वो बसों का किराया 945 रुपए है जो घटकर 745 रुपए होने की उम्मीद है। वहीं एसी बसों का किराया वर्तमान में 704 रुपए है जो घटकर 630 रुपए हो जाएगा और सामान्य बसों का किराया वर्तमान में 420 रुपए है जो एक्सप्रेस वे शुरू होने से 380 रुपए होने की संभावना है। रोडवेज बसों का किराया घटने से निजी बस ऑपरेटर भी किराए में दस से 15 फीसदी तक कमी कर सकते हैं।

नया एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी को करीब 50 किमी कम कर देगा। वर्तमान में यह दूरी 260 किलोमीटर है जो घटकर 210 रह जाएगी। लेकिन नए एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा की संख्या बढक़र 5 हो जाएगी, जबकि पुराने हाईवे पर चार टोल प्लाजा हैं।

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top