Uttarakhand DIPR
rape e1597420826633

नशा मुक्ति केंद्र से भागी युवतियों ने लगाया संचालक पर दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में एक युवती से संचालक ने कई बार दुष्कर्म किया। जबकि, बाकी तीनों से वह छेड़छाड़ करता था। यही नहीं डॉयरेक्टर से जब उन्होंने शिकायत की तो उसने उल्टा लड़कियों के साथ मारपीट की।

यही कारण था कि चारों आबरू बचाने को वहां से भाग निकलीं। बरामद होने के बाद युवतियों ने पुलिस को यही आपबीती बताई है। पुलिस ने संचालक व डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला (डायरेक्टर) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दुष्कर्म का आरोपी संचालक फरार हो गया है। 

Hosting sale

गुरुवार शाम को क्लेमेंटटाउन के प्रकृति विहार स्थित वॉक एंड विन सोवर लिविंग होम नाम के नशा मुक्ति केंद्र से चार युवतियां भाग गई थीं। युवतियों ने केंद्र का मुख्य द्वार बाहर से बंद कर दिया था। दो घंटे बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो उनकी खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक युवती को बंजारावाला क्षेत्र से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन लड़कियों को त्यागी रोड स्थित एक होटल से खोज निकाला।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top