Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 03 09 at 16.39.55

फिर जोर पकड़ने लगी कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क  मार्ग की मांग

खबर शेयर करें

धौलछीना, अल्मोड़ा। कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सडक़ मार्ग की मांग एक बार फिर से जोर पकडऩे लगी है। रीठागाड़ दगडिय़ो संघर्ष समिति के बैनरतले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसकी प्रतिलिपि सडक़ परिवहन मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग को भी प्रेषित की गई है। ग्रामीणों ने इस सडक़ मार्ग के लिए शीघ्र बजट स्वीकृति की मांग की है। लोगों का कहना है कि 6 साल बीत जाने के बावजूद शासन प्रशासन इस सडक़ मार्ग की मांग को लेकर कोई सुध नहीं ले रहा है।

लोगों का कहना है कि कनारीछीना -बनूक-पतलचौरा सडक़ मार्ग में 16 नं कमपाटमैंट 7.5हेक्टर वन विभाग की भूमि सडक़ में आ रही है। बागेश्वर बन बिभाग ने इस भूमि में पेड़ों ंकी पुष्टि करके खंड लोकनिर्माण को भेज दिया है। इस संबंध में कई बार खंड लोकनिर्माण विभाग से वार्तालाप भी की गई। लेकिन अभी तक इस सडक़ मार्ग के लिए शासन प्रशासन कोई दिलचस्पी नही ले रहा है। करीब छह साल से कनारीछीनि नौगांव सडक़ मार्ग को द्वितीय चरण के कार्य के लिए धन की स्वीकति नही मिल पाई है। सडक़ मार्ग नहीं होने के बीमार, बुजुर्ग व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सडक़ निर्माण के लिए धन राशि की मंजूरी दिलाने की मांग की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top