ऊद्यमसिंह नगर। मायके वालों के साथ मिलकर बहु ने अपनी वृद्ध सास को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं इस हमले में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पत्ïनी, उसकी मां, बहन, भाई और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की रिकार्डिंग घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड चार निवासी प्रसन्नजीत साह का अपनी पत्ïनी से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। शाम को कहासुनी के बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि देर रात सुरभि ने अपनी मां, बहन, भाई और उनके दो दोस्तों को बुला लिया। मायके वालों के आते ही सुरभि ने उनके साथ मिलकर पति और पर हमला बोल दिया। इस हमले में सास संध्या और पति प्रसन्नजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्ïनी सहित सभी हमलावरों को हिरासत में ले लिया। पति प्रसन्नजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्ïनी सुरभि साह, उसकी मां सुजाता, बहन दिश,ए भाई अमन और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस घटना की रिकार्डिंग घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज चेक किए जा रहे हैं।







Leave a Comment