Report ring desk
मसूरी। मसूरी के एक फाइव स्टार होटल में विवाह समारोह में हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर 50 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया। दुल्हन ने शुक्रवार सुबह फेरे लेने से मना कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की । मामले को महिला हेल्पलाइन भेजने की तैयारी है।
शहर के बारलोगंज स्थित एक पांच सितारा होटल में मोहाली पंजाब की दुल्हन और पुणे महाराष्ट्र के दूल्हे का शादी समारोह था। शादी में शुक्रवार सुबह जब फेरे लेने का समय हुआ तो विवाद हो गया।
दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में रिश्तेदारों ने सुलह की कोशिश की लेकिन दुल्हन फेरे लेने को तैयार नहीं हुई।
शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दुल्हन ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है, जिसमें दूल्हे पर 50 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले की रिर्पोट बनाकर महिला हेल्पलाइन में भेजी जाएगी।


