Uttarakhand DIPR
Student

डरा धमकाकर छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

खबर शेयर करें
स्कूल की 24 छात्राओं ने प्राचार्य से की थी शिकायत

हिमाचल प्रदेश में एक बहशी शिक्षक द्वारा दो दर्जन छात्राओं को डरा धमकाकर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया तथा उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य से उत्पीड़न की शिकायत की थी जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रविवार शाम स्थानीय अदालत में पेश किया गया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top