Sunita

9 महीने बाद धरती पर लौट आई सुनीता विलियम्स

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी हो चुकी है। अंतरिक्ष यात्रियों को लाने के लिए स्पेस एक्स ने क्रू मिशन लॉन्च किया था। भारतीय समय अनुसार सुनीता विलियम्स बुधवार की सुबह लगभग 3:27 बजे लौटीं। यान अमेरिका में फ्लोरिडा के तट के पास उतरा। स्पेस एक्स का ड्रैगन कैप्सूल जैसे ही अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतरा नासा और स्पेस एक्स के केंद्र पर मौजूद वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों ने इस सफलता का तालियां बजाकर स्वागत किया।

सुनीता विलियम्स बिल्कुल स्वस्थ्य है, जो कैप्सूल उन्हें लेकर धरती पर लौटा है वो फ्लोरिडा के पास समंदर में लैंड किया गया। ये लम्हा बेहद खास था क्योंकि इसमें मनुष्य और विज्ञान की यात्रा का अविश्वसनीय पल देखने को मिला था। इस ऐतिहासिक पल को देश और दुनिया में हजारों लोग देख रहे थे। नासा ने इस पल का लाइव टेलीकास्ट भी किया था। जैसे है कैप्सूल समुद्र में गिरा वैसे ही तेज छपाक की आवाज आई।

इस मिशन के सफल होने के बाद सॉस में नौ महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स अपने साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ सुरक्षित लौट आई है। जानकारी के मुताबिक सुनीता को लेकर लौटा कैप्सूल भारतीय समय के अनुसार सुबह तीन बजकर 27 मिनट पर समुद्र में गिरा। इसकी गति को काबू में करने के लिए इसके साथ पैराशूट भी जुड़े हुए थे। जैसे ही ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में एंट्री की, वैसे ही कैप्सूल भी पानी में गिर गए। नासा ने इसके बाद घोषणा की। सुनीता और बुच को फिलहाल ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर ले जाया गया है, जहां दोनों एस्ट्रोनॉट कुछ दिनों तक स्वास्थ्य जांच के लिए रहेंगे। घर जाने से पहले नासा कि डाक्टर सभी की हेल्थ पर नजर रखेंगे। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री मिशन के दौरान अपने अनुभव, चुनौतियां और उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।

Hosting sale

बता दें कि सुनीता विलियम्स समेत उनके साथी जून 2024 में स्टारलाइनर स्पेस क्रॉफ्ट के ज़रिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। स्टारलाइनर में आई खऱाबी की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी नहीं हो पाई थी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top