देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का आज शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी ) के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया।
भट्ट के निधन पर सीएम धामी भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा,उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिवाकर भट्ट जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।







Leave a Comment