Report ring desk
हल्द्वानी। मई में लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में घायल 17 कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार बिशन सिंह( 43) का चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। रविवार को हल्द्वानी के चित्रशिलाघाट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बड़े भाई जीवन सिंह और बेटे मनोज ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी।
शहीद बिशन सिंह का परिवार मूलरूप से माणीधामी बंगापानी पिथौरागढ़ का रहने वाला है।वर्तमान में उनका परिवार कमलुवागांजा में रहता है। हवलदार बिशन सिंह का शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ में निधन हो गया था। शनिवार देर रात शहीद का शहीद का पार्थिव शरीर यहां लाया गया। रविवार को चित्रशिलाघाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गयी। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे।


