-प्रतिदिन करती हैं 1500 लीटर दूध की आपूर्ति
– दुग्ध विकास विभाग ने वितरित किए 4 लाख 51 हजार रुपए के चेक
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड की ओर से दो साल पूरे होने पर जिला योजना और दुग्ध विकास विभाग से 4 लाख 51 हजार रुपए के उत्पादकों को चेक वितरित किए। महिला डेयरी विकास योजना से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला दुग्ध समिति हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर तोक हल्द्वानी की दुग्ध उत्पादक हिमानी देवी को 25 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली हिमानी देवी की जेठानी पुष्पा देवी को 15000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उन्ही की जेठानी दीपा देवी को 10000 का चेक प्रदान किया गया। तीनों परिश्रमी मातृशक्ति देवरानी-जेठानी हंै।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हिमानी देवी प्रतिदिन 500 लीटर दूध नैनीताल दुग्ध संघ को देती हैं, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पुष्पा देवी 350 लीटर प्रतिदिन और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी 250 लीटर प्रतिदिन दूध की आपूर्ति करती हैं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दीपा देवी दुग्ध संघ की डायरेक्टर भी हैं। तीनों परिश्रमी मातृशक्ति देवरानी जेठानी है जिनकी समिति से प्रतिदिन नैनीताल दुग्ध संघ को 1500 लीटर दूध की आपूर्ति होती है। कार्यक्रम में तीन ऑन महिला दुग्ध उत्पादक मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ ऐसी ऊर्जावान और परिश्रमी महिला दुग्ध उत्पादकों के बूते दिन रात प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने भी तीनों महिला दुग्ध उत्पादकों की प्रशंसा की।






Leave a Comment