नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार सुबह पुणे में उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कलमाड़ी ने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, कलमाड़ी के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर 2 बजे तक एरंडवाने में कलमाड़ी हाउस में सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी।
कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने 6 साल से अधिक समय तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दी। वायु सेना से रिटायर होने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए, जहां से उनकी राजनीति की शुरुआत हुई।
वह पुणे से कई बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। पीवी नरसिम्हा राव सरकार में उन्हें रेल राज्य मंत्री बनाया गया। देश की राजनीति में उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसलए जब वे रेल राज्य मंत्री थे तब उन्होंने संसद में रेल बजट पेश किया था, जो देश के एक मात्र ऐसे राज्य मंत्री रहे जिन्होंने इस पद पर रहते हुए बजट पेश किया।







Leave a Comment