Report ring Desk
नई दिल्ली। भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण बताया जा रहा है। शिव कुमार शर्मा काफी समय से किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। भारतीय संगीत के इतिहास में नाम दर्ज करा चुके पंडित शिवकुमार शर्मा ने संगीत की दुनिया में महान योगदान दिया है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को अलग उंचाई पर पहुंचाया था।
शिव कुमार शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1938 को जम्मू में हुआ था। शिव कुमार शर्मा के पिता चाहते थे कि वह जम्मू या श्रीनगर के आकाशवाणी में काम करें। पंडित शिवकुमार शर्मा ने बॉलीवुड के सुपरहिट फिल्में सिलसिला, लम्हे और चांदनी के लिए बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया के साथ संगीत तैयार किया था। पंडित शिव कुमार शर्मा को 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री और 2001 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Leave a Comment