Report ring desk
देहरादून। उत्तराखंड के एक और लाल ने देश के लिए शहादत दी है। पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी 23 वर्षीय मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं। वह 11वीं गढ़वाल राइफल में थे।
शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। वह पिछले साल दो माह की छुट्टी पर घर आए थे।

