Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 04 at 17.23.51

अक्टूबर तक पूरी की जाएं कुंभ मेला 2027 की तैयारियां : सीएम धामी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर तक पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किये जाएं और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। शासन स्तर पर कुंभ से जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न रहे। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता भव्य, दिव्य और सुरक्षित कुंभ आयोजन की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top