– असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान आज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से अपने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। अंग्रेजी के साथ ही असमिया, मलयालम और तमिल में जारी अलग-अलग संदेशों में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे आकर मतदान करने का आग्रह किया।
देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं विशेषकर युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया है।







Leave a Comment