Uttarakhand DIPR
Photo Haldwani

सुनार की शिकायत लेकर लोग पहुंचे एसएसपी कार्यालय, धोखाधड़ी कर फरार हो गया सुनार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत लेकर हल्द्वानी के कई लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस कप्तान ने लोगों की शिकायत पर तत्काल एसओ मुखानी और एसओजी की टीम को सुनार की धरपकड़ में लगा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के एसएसपी मंजूनाथ टीसीके कार्यालय में दर्जनभर लोग धोखाधड़ी और जालसाजी की शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि हल्दूचौड़ के एक सुनार ने उनके साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखा किया है। सुनार नरेंद्र उर्फ नीरज ने कई लोगों से रुपये व सोना चांदी लिया। लेकिन तय समय पर देने के बजाए सुनारफरार हो गया।

हल्द्वानी के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने शिकायत देकर कहा कि उन्होंने नीरज को एक लाख और पिचासी हजार रुपए देकर 20ग्राम सोने का आभूषण बनाने को दिए थे। उन्हें बीती 8 फरवरी को उनका आभूषण मिलने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले ही 6 फरवरी को नीरज दुकान बंद कर फरार हो गया और उसका मोबाइल नंबर भी बन्द है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top