प्रभात कुमार बने अध्यक्ष, भूपेन्द्र कौशिक महामंत्री प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत
नई दिल्ली। संस्कार भारती दिल्ली प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन दिल्ली कला संकुल में किया गया। सभा का शुभरंभ नटराज पूजन और गुरु-सम्मान के साथ किया गया। संस्कार भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वश्री अशोक तिवारी, विजय कुमार, नवीन शर्मा, सुबोध अग्रवाल एवं अनुपम भटनागर के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार को अध्यक्ष, भूपेंदर कौशिक को महामंत्री और प्रदीप गुप्ता जालीवाला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संस्कार भारती गुरु पूर्णिमा के अवसर कला क्षेत्र में गुरुओं को सम्मानित करता रहा है। इस वर्ष यह सम्मान दो विशेष गुरुओं जे. पी. सिंह एवं डॉ. देवेंद्र प्रसाद को दिया गया। जेपी सिंह प्रख्यात नाटककार, निर्देशक और अभिनेता हैं। उन्हें भारतेंदु नाट्य अकादमी से मानद उपाधि और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से नाटक लेखन के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने अनेक लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध नाटक भी लिखे हैं, जो हास्य और गांभीर्य का मिश्रण होते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पंडित देवेंद्र वर्मा देश के जाने-माने कलाकार हैं। एक कुशल लेखक के साथ वे तबला-हारमोनियम एवं गायन में समानाधिकार रखते हैं।


Leave a Comment