Report ring desk
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी डोल गयी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंंने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस्तीफे की पेशकश की है।
तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दो जुलाई को उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की। बताया जा रहा है कि तीरथ सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि वह जनप्रतिधि कानून की धारा 191 ए के तहत छह माह की तय अवधि में चुनकर नहीं आ सकते।

रावत ने कहा, उन्हें छह महीने के अंदर दोबारा नहीं चुना जा सकता। ये एक संवैधानिक बाध्यता है। इसलिए अब पार्टी के सामने वह अब कोई संकट नहीं पैदा करना चाहते और अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर कर रहे हैं।

