रवीन्द्र सिंह चम्याल को चुना गया ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष
अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव में सर्वसमिति से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। रवींद्र सिंह चम्मयाल को ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष, पप्पू लाल को उपाध्यक्ष, प्रेमा देवी व ललीता देवी को महिला उपाध्यक्ष, नीरज कुमार और महेद्र सिंह को महामंत्री, दरबान सिंह, अर्जुन सिंह, हेमा देवी, लीला देवी, कविता देवी को सहसचिव, रूपा मेहता को कोषाध्यक्ष, हरीश बनौला, पूरन सिंह सुप्याल, चंदन लाल, बलदेव आर्या, बलवंत राम टम्टा को संरक्षक चुना गया।

रीठागाड़ी दगड़िय़ो संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि भैसियाछाना विकास खंड में वर्ष 2014 में सल्लाभाटकोट के प्रधान जगदीश पांडे ग्राम प्रधान संगठन के निर्विरोध ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए थे। इस बार फिर से रीठागाड़ क्षेत्र से निर्विरोध ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुना जाना बेहद खुशी बात है।







Leave a Comment