Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 10 11 at 09.44.42 jpeg

अब कौन संभाल सकता है टाटा ग्रुप की कमान

 देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से देश ने एक हीरा खो दिया है, अब शायद ही कोई दूसरा उनके जैसा हो सके। लेकिन इस बीच टाटा ग्रुप की कमान कौन संभाल सकता है, इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। संभावना है कि टाटा परिवार के सदस्य नोएल टाटा को यह बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रतन टाटा के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा को फोन कर संवेदना दी थी। बता दें कि नोएल टाटा, दिवंगत रतन टाटा के चचेरे भाई हैं। रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दो शादियां थीं।

नवल टाटा का पहला विवाह सूनी टाटा के साथ हुआ था। पहली शादी से उनके दो बेटे हुए रतन टाटा और जिम्मी टाटा। हालांकि नवल टाटा का सूनी से तलाक हो गया और नवल टाटा ने बाद में स्विट्जट्जरलैंड की एक उद्योगपति महिला से 1955 में शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे नोएल टाटा हैं। ऐसी संभावना है कि टाटा समूह की कमान 63 वर्षीय नोएल टाटा को दी जा सकती है। नोएल नवल टाटा ट्रेंट के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। माना जा रहा है कि नोएल को टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल किया जा सकता है। हालांकि साल 2010-2011 में ऐसी उम्मीद लगायी गयी कि नोएल को रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। लेकिन 2011 में उनके बहनोई साइरस मिस्त्री को टाटा समूह की कमान देने का ऐलान कर दिया गया। अब देखना है इस बार नोएल टाटा समूह के प्रमुख बन पाते हैं ना नहीं।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top