अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से पंतनगर के बीच 15 अप्रैल से हवाई शुरू शुरू होने जा रही है। हवाई सेवा प्रदाता पवन हंस इस रूट पर यह हवाई सेवा करेगी। अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड से सहस्त्रधारा हेलीपैड (देहरादून) के माध्यम से यह यह हवाई सेवा संचालित होगी। इससे अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। अब तक सडक़ मार्ग से इस दूरी को तय करने में करीब 5 से 6 घंटे लगते थे, अब यह दूरी मात्र 15 मिनट में तय होगी।
इस सेवा के तहत 13 सीटों वाला हेलीकॉप्टर संचालित किया जाएगा, जिससे अल्मोड़ा से पंतनगर की दूरी मात्र 15 मिनट में तय की जा सकेगी। यात्रा का अनुमानित किराया करीब 2 हजार रुपए होने की उम्मीद है। इस हवाई मार्ग के शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी काफी राहत और सुविधा मिल पाएगी। हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग पर पडऩे वाले कैंचीधाम और जागेश्वर धाम के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक हर रोज वहां दर्शन के लिए जाते हैं।
मालूम हो कि बरसात के दिनोंं में यह मार्ग अक्सर खराब रहता है। खासकर अल्मोड़ा के पास क्ïवारब में कई साल से यात्रियों को खराब सडक़ और मलबे से जूझना पड़ता है। वाहनों की बढ़ती संख्या और खराब रास्ते की वजह से यात्रियों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है। अब अल्मोड़ा के टाटिक से पंतनगर के लिए इस हवाई सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और केवल 15 मिनट में वे अल्मोड़ा से पंतनगर पहुंच जाएंगे।







Leave a Comment