WhatsApp Image 2025 06 23 at 19.59.47

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, बच्ची का शव बरामद

खबर शेयर करें

बड़कोट(उत्तरकाशी) । सोमवार दोपहर जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास पहाड़ दरक गया। बताया जाता है कि कई यात्री मलबे में दबे हैं।  पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। 
जानकारी के अनुसार बचाव टीम ने मुंबई निवासी एक यात्री रसिक(60 )को अस्पताल पहुंचाया है। डाक्टर के अनुसार यात्री के सर पर चोटें हैं। लेकिन खतरे से बाहर है। वहीं, एक बच्ची का शव मिला है। टीम अन्य दबे हुए लोगों को मलब से निकालने में जुटी है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top