mahila

बेटी को जन्म देने के आधे घंटे बाद प्रसूता की मौत

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में सोमवार देर रात प्रसव के बाद प्रसूता ने दम तोड़ दिया। सामान्य प्रसव से बेटी को जन्म देने के आधे घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गयी।सोमेश्वर चनौदा के ग्राम खिराकोट निवासी दुर्गा भाकुनी 25 पत्नी कैलाश सिंह को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा उठी।

परिजन प्रसूता को सोमेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल से उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे अल्मोड़ा महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूरा दिन भर्ती रहने के बाद रात करीब 10 बजे सामान्य प्रसव से उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी।

डॉक्टर उपचार करने में जुटे लेकिन उसे बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि महिला का पहला प्रसव था। डाक्टरों के अनुसार नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top