Uttarakhand DIPR
leopard-killed-old-age-man-in-rudraprayag

घास लेने जंगल गई महिला की गुलदार ने ली जान

खबर शेयर करें

नैनीताल। भीमताल के सूर्यागांव में गुलदार ने फिर एक महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान हंसी देवी पत्ïनी लाल सिंह सूर्या के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हंसी देवी शुक्रवार दोपहर अपने घर के पास जंगल में घास लेने के लिए गई थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उनका शव जंगल में मिला।
घटना पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सांसद ने जिलाधिकारी और डीएफओ को प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने, गुलदार को पकडऩे के प्रयास तेज करने तथा पीडि़त परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top