देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को अपने पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान शैलजा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके संगठनात्मक रणनीति तैयार करेंगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को रुद्रपुर पहुंचकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वे 2 बजे से जिला कांग्रेस कमेटी उधमसिंहनगर, महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर और महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी। 9 अप्रैल को सुबह दस बजे से महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी। उसके बाद कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम पांच बजे से कोटद्वार के कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
10 अप्रैल को सुबह दस बजे से कोटद्वार जनपद एवं कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां तीन बजे से जयराम आश्रम में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रुडक़ी ग्रामीण एवं रूडक़ी महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। हरिद्वार में सायंकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगी।







Leave a Comment