भारत व पाकिस्तान के मध्य परमाणु स्थलों के खिलाफ हमलों पर रोक लगाने के लिए 31 दिसंबर, 1988 को समझौता संपन्न हुआ था
Report Ring News
भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे को अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सौंपी है। दोनों पक्षों ने राजनयिक माध्यम से परमाणु स्थलों की सूची साझा की। भारतीय विदेश मंत्रालय ने 1 जनवरी को बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत व पाकिस्तान के बीच इस तरह की सूचियों की यह लगातार 30वीं बार अदला-बदली है।
गौरतलब है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहली बार सूचियों का आदान-प्रदान 1 जनवरी 1992 को हुआ था। ध्यान रहे कि भारत व पाकिस्तान के मध्य परमाणु स्थलों के खिलाफ हमलों पर रोक लगाने के लिए 31 दिसंबर, 1988 को समझौता संपन्न हुआ था। जिसमें यह तय हुआ कि दोनों देश हर साल 1 जनवरी को एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे। यह समझौता 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ था।
जैसा कि हम जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 के बाद तीन बार युद्ध हो चुका है, जिसमें दो युद्ध कश्मीर मुद्दे को लेकर लड़े गए हैं।


Leave a Comment