इस वर्ष ‘कला उत्सव’ का रहेगा विशेष आकर्षण
नई दिल्ली। संस्कार भारती दिल्ली प्रांत की ओर से विश्वासनगर के आयुषम केंद्र बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी राजेश चेतन को दिल्ली प्रांत का कार्यकारी अध्यक्ष रूप में घोषणा की। साथ ही प्रांतीय कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र गुप्ता, प्रदीप जालीवाला को प्रान्त मंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों के घोषणा को संगठन की सांस्कृतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष ‘कला उत्सव’ विशेष आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली प्रांत के आठ विभाग विकास और विस्तार की दिशा में सक्रिय कार्यक्रम करेंगे। संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी, सेमिनार, प्रदर्शनी तथा गणेश उत्सव पर सात दिवसीय पेंटिंग एवं प्रदर्शनी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बैठक में उत्तर क्षेत्र प्रमुख विजय जी व केंद्रीय कार्यालय सचिव अशोक तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती केवल एक सांस्कृतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जीवंत चेतना है। नई संरचना और सक्रिय कार्ययोजना के साथ संगठन समाज में और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र प्रमुख विजय जी, केंद्रीय कार्यालय सचिव अशोक तिवारी, प्रांत अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री भूपेंद्र कौशिक, संरक्षक शिव प्रकाश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







Leave a Comment