Report ring desk
रुद्रपुर। पत्नी मायके से नहीं आई तो इससे क्षुब्ध होकर युवक फंदे से लटका गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मुंडिया निवासी 24 वर्षीय छत्रपाल का शव ग्राम जवाहर नगर स्थित डिमरी कॉलोनी में पंखे से लटका मिला है।

मृतक के भाई मुनेंद्र मौर्य ने बताया कि छत्रपाल मौर्य करीब एक साल से डिमरी कॉलोनी में किराए पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। उन्होंने छत्रपाल की करीब पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के बहेड़ी निवासी शारदा मौर्य से शादी हुई थी। मृतक की एक छोटी बेटी भी है।
बताया कि कुछ समय से दोनों पति पत्नी में अनबन चल रही थी। इसी से पत्नी अपने मायके चली गई थी राखी पर छत्रपाल उसे बुलाने ससुराल गया था। लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। इसी के चलते छत्रपाल ने ससुराल से घर वापस आकर शुक्रवार देर शाम कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी।

