Uttarakhand DIPR
LATEST NEWS
WhatsApp Image 2024 02 21 at 17.10.12 jpeg

अंकिता के माता पिता से बात करूंगा, हम हर जांच के लिए तैयार- धामी

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के पिता से बात करूंगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हम हर जांच के लिए तैयार हैं। सीएम ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील व हृदय विदारक घटना है।

मंगलवार को सचिवालय मीडिया हाउस में पत्रकारों से वार्ता में सीएम धामी ने कहा कि हाल ही में जारी एक ऑडियो की सत्यता जानने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सरकार इस मामले में हर जांच करने के लिए तैयार है। कोई भी दोषी होगा वह छूटेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा अंकिता के माता पिता से बात करेंगे और वह जो चाहेंगे सरकार उस पर निर्णय लेगी। वायरल ऑडियो के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के परिजन हुए हैं।

वीबी जी राम जी सिर्फ मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करना है

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीबी जी राम जी ये अधिनियम जो बना है, वो मनरेगा का नाम सिर्फ बदलना ही नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों और ग्रामीण इकाइयों को मजबूत करना है। साल 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को विकसित ग्रामीण के साथ पूरा करना है। इस अधिनियम में तमाम प्रावधान किए गए हैं, जिसके तहत वेतन भुगतान साप्ताहिक होगी और देरी होने पर अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि किसानों के लिहाज से ये बिल काफी महत्वपूर्ण है। गांव की प्राथमिकताओं के आधार पर धनराशि जारी की जाएगी। 50 फीसदी काम ग्राम सभा के स्तर पर किए जाएंगे। तमाम श्रेणियों के तहत काम किए जायेंगे। जिससे ग्राम सभा के लोग भी मजबूत होंगे। इस बिल में महिलाओं के लिए तमाम प्रावधान किए गए हैं। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया गया है। नई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया है। इस अधिनियम के तहत हिमालयी राज्यों में 90 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार और 10 फीसदी राज्य सरकार वित्तीय सहयोग देगी जिससे राज्य पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top