हल्द्वानी। अपने बच्चों और परिवार को छोडक़र प्रेमिका के साथ रह रहे एक व्यक्ति की पत्ïनी ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक महिला के साथ उसके पति के संबंध हैं। अब उसका पति उसी महिला के साथ रहने लगा है। काफी समझाने के बाद भी वह कहना नहीं मान रहा है। महिला का कहना है कि उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है लेकिन पति न तो घर की जिम्मेदारी समझ रहा है और न ही बच्चों की परवरिश करता है।
नैनीताल रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। तहरीर में पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक महिला के साथ उसके पति के संबंध हैं। अब उसका पति उसी महिला के साथ रहने चला गया है। काफी समझाने पर भी वह नहीं मान रहा है। अब फोन भी नहीं उठाता है और न ही घर की कोई जिम्मेदारी समझ रहा है। इस वजह से बच्चों की परवरिश नहीं हो पा रही है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Leave a Comment