Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 03 at 20.20.01

यहां एक तरफा प्यार में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

खबर शेयर करें

हरिद्वारं । रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक तरफा प्यार में एक युवक ने खुद को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास खाली मैदान में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वह एक युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी युवती जमालपुर क्षेत्र स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम करती है। उसने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम पीछा करते हुए बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची। यहां बाउंड्री वॉल के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top