देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ रूट पर रविवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक 23 महीने की बच्ची भी है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह 5.30 के आसपास का बताया जाता है। कै्रश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का है। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में हुआ है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से फाटा जा रहा था। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि की है।
इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक दंपती और उनकी महीने की बच्ची भी शामिल है, यह परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। मृतकों में दो लोग स्थानीय हैं, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे।
मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह,विनोद,विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं।


Leave a Comment