Uttarakhand DIPR
Gurmeet singh

गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के राज्यपाल

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उत्तराखंड के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार शाम कई अन्य प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।  

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है। 

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top