Uttarakhand DIPR
rape e1656247353406

कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुड़की। रूड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। शुक्रवार देर रात कार सवारों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार की देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। साथ ही कार सवारों से रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला को कार में बैठा लिया।

कार सवारों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश कीए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top