WhatsApp Image 2025 06 24 at 17.34.36 1

भाजपा के पूर्व विधायक ने अभिनेत्री से किया दूसरा विवाह, पार्टी ने थमाया नोटिस

खबर शेयर करें

हरिद्वार। ज्वालापुर के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने पहली पत्नी होते हुए एक अन्य महिला से प्रेम विवाह किया है। उन्होंने विवाह सहारनपुर में किया, पार्टी ने इसका संज्ञान लेकर उन्हें नोटिस थमाकर सात दिन में जवाब मांगा है।

कुछ दिन पूर्व सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उर्मिला से शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। शादी का वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर भेजे नोटिस में कहा है कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। ये गतिविधियां पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं। उन्हें सात दिनों में लिखित रूप से कार्यालय को जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top