Uttarakhand DIPR
Cm dhami

कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को नए सिरे से जिलों का प्रभार, कौन किस जिले का प्रभारी, जानने के लिए पढि़ए यह खबर

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बनाया है। नियोजन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। मंत्री गणेश जोशी और भरत चौधरी को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है।

प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली व चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top